कुछ जातकों की कुंडली मे भविष्यवाणी गलत क्यों हो जाती है।
कुछ जातकों की कुंडली की भविष्यवाणी गलत क्यों हो जाती है?
....
मित्रों प्रायः हमारे पास प्रश्न आते रहते हैं कि मैंने अपनी कुंडली अनेक आचार्यों को को दिखाई परन्तु उनके द्वारा की गई भविष्यवाणी सत्य नहीं हुयी ,इसका क्या कारण है।
हमारे देश में ज्योतिष गणना की अनेकों पद्धतियाँ प्रभावी हैं,सभी पद्धतियों की खगोलीय गणना कुछ न कुछ भिन्न होती है।अतः जिस कुंडली मे खगोलीय गणना वास्तविकता से भिन्न है उनकी भविष्यवाणी में त्रुटि हो सकती है।
प्रायः जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा हो ऐसे समय में न्यूनतम अंतर भी भविष्य फल को पलटने की क्षमता रखता है।
प्रायः भविष्य वक्ता द्वारा ग्रहों की गतिबल पर ध्यान न देना भी भविष्यवाणी को असफल कर देता है। क्योंकि ग्रह का वक्रबल अकेले ही भविष्यवाणी को पलटने की क्षमता रखता है।
ग्रह गतिबल में आठ भेद हैं जिनको प्रायः अनदेखा किया जाता है।
वक्रा, अनुवक्रा, विफला, मंदा, मंदत्तरा, समा, चरा, अतिचरा।
इसके अतिरिक्त महर्षि पाराशर जी ने भविष्यवाणी की एक युक्ति दिया है....
गणितेषु प्रवीणो यः शब्दशास्त्रे कृतश्रमः,
न्यायविद बुद्धिमान देश दिक्कालग्यो जितेन्द्रियः।
उहापोह पटुर्होरा स्कंध श्रवण संमतः
मैत्रेय सत्यताम यति तस्य वाक्यं न संशयः।।
(जो व्यक्ति गणित में अत्यंत निपुण हो,शब्दशास्त्र में पूर्ण श्रम किया हो,न्याय जानता हो, बुद्धिमान और देश दिशाकाल का ज्ञाता हो,जितेंद्रिय हो तर्कशास्त्री हो,जातक शास्त्र का मनन किया हो वही सत्य फलादेश करने में सक्षम है।)
करोड़ों वर्षों से ज्योतिष शास्त्र प्रचलित है,आज तक इसमें प्रश्नचिह्न नही है,यह इतना ही सत्य और सटीक है जैसा कि सूर्योदय सत्य है।
....
हमारे अगले लेख में पढ़ें,भविष्यवाणी सटीक पाने के लिए क्या .क्या उपाय किये जा सकते हैं।
आचार्य.पं. अशोक दीक्षित 'पथिक'।